देश हित में समान नागरिक संहिता

लखनऊ। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर को विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ के सभागार में ‘समान नागरिक संहिता’ की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने देश में समान नागरिक संहिता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठी का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात अमेरिकी पत्रकार डॉ. रिचर्ड बेकिन और पूर्व कैबिनेट मंत्री सरजीत सिंह डंग ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात पत्रकार एवं लेखक संयुक्त राज्य अमेरिका डॉ. रिचर्ड बेंकिन ने कहा कि अमेरिका में समान नागरिक संहिता है। भारत की प्रगति तभी हो सकती है। जब यहां पर भी समान नागरिक संहिता बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जमकर प्रशंसा की। डॉ. रिचर्ड बेंकिन ने कहा कि अमेरिका भारत का दोस्त था, है और ओग भी रहेगा।

अमेरिकी निवेशक जार्ज सोरोस के बारे में डॉ. रिचर्ड बेंकिन ने कहा कि यह आदमी न भारत का हितैषी है और न अमेरिका का। पूर्व मंत्री सरजीत सिंह डंग ने कहा कि देशकाल व परिस्थिति के अनुसार स्मृतियों व संविधान में संशोधन होना चाहिए। हमारे प्रतापी पूर्वजों ने राजनैतिक ही नहीं अपितु पारिवारिक रूप से भी देश को संगठित करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए था लेकिन विभाजन हुआ। विगत पांच सौ वर्षों के अंदर भारत के कई टुकड़े हो गये। सरबजीत सिंह डंग ने कहा कि जो लोग शरीयत के नाम पर शरारत करते हैं वह लोग सरीयत का कानून लागू करने की मांग क्यों नहीं करते।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विद्यांत स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ की प्राचार्य प्रोफेसर धर्म कौर ने कहा कि जब केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी हैं तो समान नागरिक संहिता में देरी क्यों? उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों का फायदा जब सभी नागरिक उठाते हैं तो देश में सबके लिए एक समान कानून भी होना चाहिए। पूर्व IAS कैप्टन राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि शक्ति विहीन राजनीति से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। जब-जब हमारे देश की सत्ता कमजोर नेतृत्व के हाथों में गयी तब-तब देश कमजोर हुआ है। विश्व संवाद केन्द्र के सचिव अशोक सिन्हा ने समान नागरिक संहिता देश के लिए जरूरी क्यों है इस पर प्रकाश डाला।

Central UP

एलडीए अफसरों कमाई का जरिया बनी सीलिंग कार्यवाही!

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More