देश की संस्कृति व रीति रिवाजों को समझे वर्तमान पीढ़ी:  असीम अरुण

लखनऊ।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ में एक भारत श्रेष्ठ भारत तत्ववधान के अंतर्गत राजत्व दिवस आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  असीम अरुण मंत्री समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित कला अकादमी के गिरीश मिश्रा एवम प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं भातखंडे संगीत संस्थान सम विवि की पूर्व डीन कुमकुम धर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनुराधा तिवारी ने किया। अपने सम्बोधन में प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना जो 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुरू की गई थी।

इसमें महाविद्यालय को  जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय पासीघाट अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के साथ सायुज्य किया गया है। भारत की विविधता से छात्राओं को परिचित करने के लिए ये महाविद्यालय सायुज्य महाविद्यालय के साथ आभासी मंच से जुड़कर सस्यक नामक शृंखला के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम कराता है। मुख्य अतिथि असीम अरुण ने  कि इस तरह के आयोजनों से आज की पीढ़ी को अपने देश की संस्कृति एवं रीति रिवाजों को समझने का अवसर मिलता है। अरुण ने कहा कि ऐसी योजना बनाई जाएगी क़ि यहाँ की छात्राएँ अरुणाचल प्रदेश का तथा वहाँ के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश का सांस्कृतिक भ्रमण कर सकें। गिरीश मिश्र ने कहा की भारत विविधताओं का देश है समृद्ध सांस्कृतिक पक्ष का वहन करता है। प्रोफेसर कुमकुम धर ने कहा के देश में विभिन्न प्रकार के नृत्य शैली एवं गायन शैली हमें अतीत से न केवल जोड़ती हैं बल्कि हमारा भरपूर मनोरंजन भी करती हैं। उन्होंने कहा कि कलाएँ हमें निर्मल आनंद और आत्मबल देती हैं।

इस अवसर पर भारतीय विविधता में एकता विषय पर आयोजित  निबंध प्रतियोगिता में ज्योति शिखा शुक्ला को प्रथम निशी शुक्ला को द्वितीय तथा अवंतिका मौर्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष पर्यंत आयोजित कार्यक्रमों के आधार पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन में कशिश सिड्डीकी को प्रथम सुखमीत वाधवा को द्वितीय  और आकृति रतनम को तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का सफल ,कुशल संचालन एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रभारी डाक्टर पूनम वर्मा ने किया। संचालन में सहयोग डाक्टर राजीव यादव एवम डाक्टर रोशनी सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। डाक्टर भास्कर शर्मा ने अतिथि सत्कार और अरुणाचल के साथ सम्बन्धों पर भावपूर्ण रचना का पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर विनीता लाल ने किया।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More