UP Assembly : 22 को पेश होगा बजट, दिखेगी 2024_चुनावों की झलक, होगी “संकल्प पत्र” को जमीन पर उतारने की कवायद

लखनऊ। योगी सरकार विधानसभा में बुधवार को 2023_24 का बजट पेश करेगी। बजट में जहां एक तरफ 2024 में होने वाले आम चुनावों की तैयारियों की झलक होगी। वहीं, संकल्प पत्र में किए कई वादों को जमीन पर उतारने के लिए कवायद भी इस बजट के जरिए योगी सरकार शुरू करेगी। बजट का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर होगा, जिससे अगले पांच सालों में प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सके।

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बजट सत्र के दूसरे दिन आज पूर्व राज्यपाल समेत दिवंगत सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। समूचे सदन ने दिवंगत सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया की, सदन के सभी सदस्य की संवेदनाएं दिवंगत सदस्यों के परिजनों तक पहुंचा दी जाए। सभी सदस्यों ने अपने-अपने स्थान पर खडे़ होकर दो मिनट का मौन भी रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बुधवार को योगी सरकार 2023_24 का अपना बजट पेश करेगी। आज विधानसभा में राज्यपाल व पूर्व स्पीकर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी, MLC B.L. दोहरे, छानबे सीट से विधायक राहुल कोल सहित 15 दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।

सदन की कार्यवाही के दौरान जिन अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। उनमें अमरनाथ यादव, त्रिलोकी राम, मथुरा प्रसाद तिवारी, विजय बहादुर पाल, जसवीर सिंह, संजीव राजा, राम स्वरूप सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अपना दल एसo केo आशीष पटेल, राष्टीय लोकदल के राजपाल सिंह बालियान, संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जगदीश नारायण, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और बसपा के उमाशंकर सिंह समेत सभी दलीय नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल सहित मिजोरम, मेघालय, बिहार के राज्यपाल रहे स्वर्गीय केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीति, साहित्य, विधा की अपूर्णीय क्षति हुई है। राजनीति के साथ-साथ उन्होंने साहित्य विधा में उल्लेखनीय योगदान किया। जिसके चलते उन्होने हिन्दी संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष का भी दायित्व संभाला। नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष और दलीय नेताओं के बाद विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी का राजनीति के साथ-साथ साहित्य में खासा दखल था। विधायिका के प्रति उन्होने समर्पित भाव से काम किया था।

उन्होने साहित्य के जरिए अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर देश को पहचान दिलाई। उन्होने कहा कि विधानसभाध्यक्ष के आसन पर रहते हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त करना उनके लिए कठिन साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी के साथ उन्हे कार्य करने का अवसर मिला है।विधानसभाध्यक्ष के रूप में सदन के सदस्यों के प्रति अपनापन, स्नेह और समर्पण का भाव था। वे विराट व्यक्तित्व के धनी थे उन्हे चुनाव याचिकाओं का र्ममज्ञ माना जाता था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही के दौरान मोबाइल बजने की घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि सदन में इस तरह का आचरण शोभनीय नहीं है। इस पर संयत बरतना चाहिए। उनहोंने कहा कि यह घटना निंदनीय है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More