भारत-यूएई के बीच व्यापार विनिमय को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने की कवायद

शाश्वत तिवारी

अबू धाबी चैंबर द्वारा अपने मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जहां चैंबर ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बैठक में अबू धाबी चैंबर के निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। फिक्की की सहायक महासचिव डॉo गुनवीना चड्ढा की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में फिक्की के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला में 30 से अधिक निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के प्रमुख उद्देश्यों में से एक अगले पांच वर्षों में व्यापार विनिमय को 45 अरब डॉलर से 100 अरब डॉलर तक 120% तक बढ़ाना है। फिक्की की सहायक महासचिव डॉo गुनवीना चड्ढा ने बताया कि बैठक अबू धाबी चैंबर की 2023 से 2025 तक फैली अपनी नई तीन साल की रणनीति के लॉन्च के बाद हो रही है, जो अबू धाबी अर्थव्यवस्था की सेवा करने और “निजी क्षेत्र की आवाज” के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर केंद्रित है। अपनी नई रणनीति के अनुरूप अबू धाबी चैंबर का उद्देश्य, अबू धाबी में निजी क्षेत्र को सशक्त बनाना और इसकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है, जिससे अबू धाबी 2025 तक व्यापार करने के लिए क्षेत्र में पहली पसंद बन जाए।

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More