गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिश्ता’ का टीजर सीएम धामी ने किया लॉन्च, फिल्म की कहानी पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर 17 फरवरी को रिलीज होने वाली गढ़वाली फिल्म “यु कनु रिश्ता” का टीजर लॉन्च किया। इस मौके पर फिल्म के कलाकार भी उपस्थित थे। बता दें कि फिल्म यु कनु रिश्ता उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी है। बता दें कि साल 2018 में गढ़वाली फिल्म मेजर निराला डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी फिल्म के टीम को बधाई दी।

फिल्म के निर्माता अंकित लक्की कंडियाल ने कहा कि डॉ. निशंक जी के उपन्यास ‘छूट गया पड़ाव’ पर बनी यह फिल्म एक शिक्षिका द्वारा अपनी एक असाध्य रोग से पीड़ित छात्रा के इलाज के लिए संघर्ष और सीमा पर शहीद हुए एक परिवार की कथा पर आधारित है, जो नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ उत्तराखण्ड की महान सैन्य परम्परा को दर्शाती हुई एक मार्मिक फिल्म है। सीएम धामी ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर पर देते हुए बताया कि आज कैम्प कार्यालय में 17 फरवरी को रिलीज होने वाली गढ़वाली फिल्म “यु कनु रिश्ता” का टीजर लॉन्च किया। निश्चित तौर पर यह फिल्म देवभूमि की धरोहर सभ्यता एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। फिल्म की सफलता हेतु सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More