पाराशर पंचांग : बुधवार के दिन इन चार राशियों को मिल रहा है व्यवसाय में लाभ, जाने बाकी राशियों का हाल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है। प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करते रहना चाहिए। व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृष : बदलती परिस्थितियों के कारण आज आप नई रणनीति चुन सकते हैं। आपकी छवि में निखार आएगा। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा लेकिन आपको पेट से संबंधित बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है।

मिथुन : आज आप महत्वपूर्ण निर्णय, सोच-विचार के बाद ही लेवें। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ स्वास्थ्य हेतु योग और ध्यान को अपने जीवन में अपनाएं।

कर्क : आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। घर के नवीनीकरण पर व्यय संभव है। आप एक मित्र के साथ फिर से जुड़ेंगे और यह पुरानी यादों को ताज़ा करेगा।

क्या आप भी रखते हैं गाड़ी की डिक्की में ये चीजें? आज ही निकालें बाहर नहीं तो झेलना पड़ेगा शनि का कहर

सिंह : व्यावसायिक एवं आर्थिक परिवेश में आज लाभ के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। वित्तीय मामलों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान का विवाह संबंध पक्का होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कन्या : आज के दिन चल रही परियोजनाओं और कार्यों में बाधाएं संभव हैं। निवेश को स्थगित करना, आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला : आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों में शामिल लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी के सन्दर्भ में नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक : कार्यस्थल पर आपका सकारात्मक विकास होगा। आज आपका वित्तीय लाभ संभव है। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो आप अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। परिवार में किसी के लिए पदोन्नति या बेहतरी के संकेत हैं।

राज खोलता है स्त्री की कुंडली का सप्तम भाव

धनु : आज वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर होगा। आप भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

मकर : परीक्षा के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले व्यक्ति आज सफल होंगे। आज आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें।

कुम्भ : आज घर की खरीद या नवीनीकरण के लिए शुभ समय है। वित्त, कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। निजी यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

मीन : आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज शाम आप दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, मिथुन, सिंह, कुम्भ या मीन है तो शुभ है आज का दिन

कैसा बीतेगा आज (30 अप्रैल) मंगलवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग जयपुर से राजेंद्र गुप्ता आज और कल का दिन खास 30 अप्रैल 2024 : गुरु अर्जुनदेव जयंती आज। 01 मई 2024 : मजदूर दिवस कल। आज का राशिफलः 30 अप्रैल, 2024, मंगलवार मेष: घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क […]

Read More
Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More