दुनिया का सबसे अच्छा है भारतीय लोकतंत्र: इं. भीमराज साहब

सविधान सम्मान समिति के तत्वाधान में हुई संगोष्ठी


लखनऊ। संविधान सम्मान समिति तथा संत गाड्गे समाज सुधार सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस पर भारतीय संविधान सम्मान सम्मेलन बाबा संत गाड्गे कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें “बुद्धमय भारत के निर्माण में भारतीय संविधान की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी हुई। गोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत इंजीनियर भीमराज ने कहा कि वर्तमान लोकतंत्र भारतीय संविधान पर आधारित है। भारत में 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। तब से अनवरत रूप से भारतीय संविधान के अनुसार भारत का लोकतंत्र क्रियाशील है।

वर्तमान में कुछ ऐसी ताकते पैदा हो रही हैं जो भारतीय संविधान को नुकसान पहुंचाने की लगातार चेष्टा करती रहती हैं, बावजूद भारत का लोकतंत्र अभी भी अनवरत रूप से कार्य कर रहा है। भारतीय संविधान में जो उद्देशिका है वह बुद्ध के विचारों से है जिसमें मानव- मानव के समान पर आधारित है जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए संविधान को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है।

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जो संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, उन्होंने भारतीय संविधान को भारत के विकास एवं भारत में रहने वाले लोगों के विकास, शिक्षा, सुरक्षा आदि पर विशेष बल दिया। बाबा साहब चाहते थे कि भारत में शिक्षा का विशेष प्रचार-प्रसार हो ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक शिक्षित हो जाए और अपने देश और लोकतंत्र की कटिबद्ध होकर रक्षा करे।  उन्होंने कहा कि गणतंत्र 26 जनवरी के दिन ही लागू किया गया था। हम अपनी निष्ठा पूरी सच्चाई के साथ अपने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की सौगंध खाते हैं, कि हम संविधान को भारत में अखंड बनाए। सभा की अध्यक्षता भंते अमर बोधि ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रविकांत चंदन, बौद्धमती विमला देवी, देवेंद्र प्रताप यादव, यसपी राव, सुभाष चंद्र, राम लौट बौद्ध आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ ने किया।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More