राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ। पूर्व उपमुख्यमंत्री विधान परिषद सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है  कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। स्वामी विवेकानंद  ने भी यही संदेश दिया था। युवाओं को अपने इस दायित्व निर्वाह के लिए तत्पर रहना चाहिए। डॉ दिनेश शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित प्रो.आरके त्रिपाठी स्मारक व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने युवा आबादी के कौशल को बढ़ाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान की भूमिका पर जोर दिया। कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। देश के विकास के लिए इस ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वे अपने व्यक्तिगत विकास के लिए आत्म विश्लेषण करें। शिक्षकों को पढ़ाने के दौरान व्यावहारिक दृष्टिकोण का उपयोग करने की सलाह दें। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो.अवधेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस व्याख्यान श्रृंखला के उद्देश्य से अवगत कराया। छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद भी विभाग के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लेखांकन के क्षेत्र में प्रोफेसर आर।के। त्रिपाठी के योगदान को बताया।

 

Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More