Event will run for 8 days : नोएडा में देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो का हुआ आगाज, वाहन कंपनियों ने पेश की नई कारें

अगर आप कारों के शौकीन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से नोएडा में देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो का आगाज हो गया है। ‌‌ कोरोना महामारी की वजह से तीन साल बाद ऑटो एक्सपो का आयोजन हो रहा है। इस एक्सपो में देश-विदेश की तमाम बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अपनी गाड़ियों को पेश कर रही हैं। आज ऑटो एक्सपो का पहला दिन है। ‌अभी तक मारुति और एमजी ने अपनी कई नई कारों का पहला लुक जारी किया है। लेकिन टाटा, टोयटा, किया और लेक्सस जैसी कंपनियां भी एक से बढ़ कर एक अपनी कारों को ऑटो एक्सपो में पेश करेंगी। ऑटो एक्सपो का यह 16वां एडिशन 11 जनवरी से 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में चलेगा।

आज और कल मीडिया के लिए रिजर्व हैं। आम पब्लिक के लिए 13 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होगा। इसकी टाइमिंग सुबह 11 से रात आठ बजे तक रहेगी। इस ऑटो एक्सपो का विधिवत उद्घाटन 13 जनवरी को होगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में आम जनता को शुक्रवार से प्रवेश मिलेगा। ऑटो एक्पो में हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि कंपनी ने ये खास कीमत पहले 500 ग्राहकों के लिए पेश की है, इसके बाद बुकिंग करने वाले सभी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत पर ये इलेक्ट्रिक कार मिलने वाली है। हुंडई इंडिया ने एक लाख रुपये टोकन के साथ इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कोना ईवी के बाद भारत में ये हुंडई की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।

ऑटो एक्सपो में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कांसेप्ट लांच की…

इवेंट में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX भी पेश की। इमेजिनेक्स्ट विजन के साथ लाई गई इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 550 KM चल सकेगी। EVX मारुति की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में पहली पेशकश है। मारुति का दावा है कि सुजुकी की बनाई नई SUV में परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV पेश की। इसे MIFA-नौ (मिफा-नौ) नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 0 से 100 की रफ्तार महज चार सेकेंड में पकड़ लेगी। MG मोटर्स ने ऑटो शो में अपनी प्रीमियम कार हेक्टर का फेसलिफ्ट पेश किया। इस मॉडल में कंपनी ने 11 नए फीचर्स देने का वादा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में वाहन निर्माताओं की तरफ से करीब 48 नए लॉन्च हो सकते हैं। मारुति सुजुकी एक्सपो में 16 वाहनों का प्रदर्शन कर रही है। जिनमें ग्रैंड विटारा, XL छह, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, वैगनआर फ्लैक्स फ्यूल, बलेनो और स्विफ्ट शामिल हैं। इस बार इवेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान के साथ लक्जरी वाहन कंपनियां मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी दिखाई नहीं देंगी। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अगर आप इस इवेंट में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट लेना होगा। टिकट की कीमत दिन के हिसाब से अलग-अलग है। 13 जनवरी को इसकी कीमत 750 रुपए रखी गई है। यह एक्सपो सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। वहीं वीकेंड पर इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात के आठ बजे तक रहेगी।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More