धन शोधन मामले में जैकलीन की अदालत में पेशी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश हुई। दिल्ली पुलिस ने 30 नवंबर को चंद्रशेखर की करीबी बतायी जाने वाली मुंबई की पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था। जिसने उसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने आरोप लगाया है। कि पिंकी ईरानी सुकेश को एक बड़े व्यापारी के रूप में चित्रित करती थी और कुछ बॉलीवुड हस्तियों को आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क करने और पैसे की राशि का निपटान करने में सहायक होती थी।

दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य सहित 14 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के विभिन्न प्रावधानों के तहत अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है। दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से कथित रूप से 200 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने के अलावा कई मामलों में उनके खिलाफ चल रही जांच के लिए मामला दर्ज किया है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने शिविंदर की पत्नी अदिति सिंह और मालविंदर की पत्नी जपना सिंह से उनके पतियों को जमानत दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का बहाना बनाकर कई करोड़ रुपये की ठगी की। वह स्वयं को उनके सामने केंद्रीय कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में कथित भूमिका के लिए चंद्रशेखर और उनकी अभिनेता पत्नी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More