स्वरधारा में महिलाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

नए वर्ष पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां


लखनऊ। आशियाना के रतनखण्ड स्थित स्वरधारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी में नववर्ष पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर बच्चो के साथ महिलाओं ने भी फिल्मी गीतों पर नृत्य करके दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों व महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

शाम करीब तीन बजे शुरू हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में सर्वप्रथम अकादमी के बच्चों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य पेश किए। नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। बच्चो ने कई मनोहारी कार्यक्रम पेश किए।
इसके बाद लाल रंग की साडियों में सजीधजी महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर रंगारंग डांस पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नृत्य के महिलाओं की दो दो की टोलियां बनाई गई थी।

महिलाए गीतों पर थिरकती नजर आई। अकादमी की निदेशक वर्णिका ने बताया कि कार्यक्रम पेश करने वाली महिलाओं में एकता, शालू, अजीता, रेनू, रंजना, एंजल, वेदिका, प्रिंस के अलावा दर्जनों बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी ने किया।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More