पूरे हो रहे हैं संकल्प पत्र के वादे: बीएल संतोष

 

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लखनऊ में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों-क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों की बैठक में शामिल हुए. उन्होने संगठन विस्तार पर बल देते हुए कहा कि सशक्त मंडल-सशक्त बूथ को अपने कार्य का आधार बनाकर पार्टी के विस्तार का कार्य निरन्तर करते रहना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के चुनाव और नगर निकायों के चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हमारा दल सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी-सर्वसमावेशी-सर्वग्राही है। केन्द्र व राज्य में हमारी सरकार है। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में किये गए संकल्पों को पूर्ण करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों के द्वारा जन-जन की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतमंद तबके और पात्रों तक पहुंचे।

 

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के अलावा अन्य लोग सम्मलित हुए. प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पूर्णतः में प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना है और वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है। उत्तर प्रदेश के परिश्रमी कार्यकर्ता लगातार जीत की नई इबारत लिख रहे है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहे और हम सब पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में सफल होगें ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। आगामी विधान परिषद चुनाव और नगर निकाय के चुनावों में जनता से सम्पर्क व संवाद और भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बल पर हम अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगें।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है और उस विचारधारा के मूल में वैभवशाली राष्ट्र निर्माण है। भाजपा का कार्यकर्ता राजनैतिक कार्यकर्ता के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी पूर्ण समर्पण भाव से काम करता है। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता का समाज में सतत् सम्पर्क व संवाद रहता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बैठक में विगत दिनों पार्टी द्वारा चलाए गए अभियानों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सक्रिय बूथ समिति की संरचना को हमें योजनापूर्वक और सुदृढ़ करने का कार्य करना है।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More