मोहनलालगंज लोकसभा का चुनावी रण: ईमानदार नेता ही मिटाएगा भ्रष्टाचार

सपा कार्यकर्ताओं और व्यापार सभा ने सपा उम्मीदवार आरके चौधरी के लिए किया प्रचार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव और सपा नेता संतोष सेठिया की अगुवाई में बुधवार को सपा नेता, व्यापार सभा व कार्यकताओं ने लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज 34 इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरके चौधरी  के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन आयोजन किया‌। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कस्बा चिनहट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल कहा कि नोट बंदी करने पर व्यापारियों का व्यापार धड़ाम हो गया था, जिसके चलते आज तक व्यापार में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने ने सत्ता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता जागरूक हो गई है लिहाजा बदलाव के लिए मैदान में ताल ठोंक कर उतर चुकी है।

मंच के ताकत का प्रदर्शन करते सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

उन्होंने ने सपा उम्मीदवार आरके चौधरी जैसा ईमानदार प्रत्याशी मिला है। ऐसे लोगों के राजनीति में आने से लोकसभा क्षेत्र का विकास होगा। इसके अलावा मंच पर मौजूद सपा नेता यादवेन्द्र सिंह यादव गब्बर सिंह ने कहा कि हम लोग कुर्सी के लिए विकास के मैदान में उतरे हैं और महागठबंधन ही एक ऐसी पार्टी है कि जनता को बेरोजगारी और भूखमरी से निजात दिला पाएगी।

वहीं सपा प्रवक्ता डीपी यादव ने कहा कि यह चुनाव देश व प्रदेश का भविष्य है। इस मौके पर  संतोष सेठिया प्रदेश सचिव,  व्यापार सभा यादवेन्द्र  प्रताप सिंह गब्बर,  आशीष शर्मा जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी  विकास यादव गोविंद यादव,  त्रिभुवन यादव रंजीत यादव,  विनोद लोधी राधेश्याम यादव,  विनोद कुमार यादव रवि यादव,  रंजीत वाल्मीकि अरुण वाल्मीकि,  जहीर अहमद,  अभिषेक यादव,  आरिफ,  प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा,  जिला अध्यक्ष जयंत सिंह जयंत,  बृजेश गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यापार सभा,  सभासद ममता रावत  भरवारा वार्ड,  पार्षद पति गौतम रावत,  परसिंदा समाज के मध्य प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम,  व्यापार सभा के जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव सहित भारी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों को सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया सम्बोधित

Loksabha Ran

विकसित भारत का बजट

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा में प्रस्तुत बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई संसद में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, 140 करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृतकाल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। […]

Read More
Loksabha Ran

राज्यपाल ने की बजट की सराहना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम बजट अमृत काल के लिहाज से बहुत ही अहम है क्योंकि यह देश के 140 करोड़ लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक न्याय दिलाने वाला है। राज्यपाल जी ने कहा कि बजट में किसान, गरीब, युवा तथा […]

Read More
Loksabha Ran

योगी ने भी माना ‘हमारा’अति आत्मविश्वास महंगा पड़ा

अजय कुमार, लखनऊ लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़कर यह है स्वीकार किया कि अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है। जो विपक्ष पहले हार मान के बैठ गया था, वो आज फिर से उछल-कूद मचा रहा है। योगी ने यह है बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

Read More