इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम। इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के बर्तनों पर लगने वाले कराधान को समाप्त कर देगी। यहां पर गुरुवार को नई सरकार ने शपथ ली है। इसके बाद रविवार को ज़ायोनी पार्टी के नेता एवं वित्त मंत्री बेजलेल स्मोत्रिच ने दो फैसले लिए, जिनमें से एक यह फैसला है, जबकि दूसरा उच्च चीनी वाले पेय पदार्थों पर लगने वाले कर को समाप्त करना है।

उन्होंने दावा किया कि प्लास्टिक टैक्स का उद्देश्य उनके समुदायों को नुकसान पहुंचाना था, जो उच्च स्तर पर प्लास्टिक के सामान का उपभोग करते हैं। उल्लेखनीय है कि इज़रायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने 01 नवंबर, 2021 को डिस्पोजेबल प्लास्टिक पर कर लगया था। इसके चार महीने बाद ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक के उपयोग में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की थी। (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More