भारत में जनवरी में बढ़ सकता है कोरोना का प्रकोप, अगले 40 दिन अहम

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट करते हुए कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। कोरोना के पिछले ट्रेंड को एनालिसिस करने के बाद यह माना जा रहा है कि अगले 40 दिन अहम हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति बन सकती है। एक अधिकारी ने बात करते हुए कहा है कि “यह देखा गया है कि पूर्वी एशिया में आने के लगभग 30-35 दिनों के बाद COVID-19 की एक नई लहर भारत में आती है।

वहीं 24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें अब तक कुल 41 यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी यात्रियों के सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। विदेशी यात्रियों के कोविड पॉजिटिव आते रहना सरकार के लिए चिंता का सबब बन सकता है। कोरोना की अगली लहर में मौत का आकड़ा कम होने का अनुमान स्वास्थ्य मंत्रालय सूत्रों ने कहा है कि ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 में संक्रमण की गंभीरता कम है। अगर भारत में कोरोना कि अगली लहर आती है। तो लोगों की मौत का आकड़ा और हास्पिटल में भर्ती होने की संख्या बहुत कम होगी। (BNE)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More