ताजिकिस्तान में फंसे 44 भारतीय मजदूरों की सकुशल वापसी

शाश्वत तिवारी


सेंट्रल एशियाई देश ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों की सकुशल वापसी हो गई है। सोमवार को सभी 44 कामगार सोमोन एयरवेज की उड़ान से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे और देश की धरती चूमकर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के प्रति आभार जताया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से वतन वापस आये ये सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के रहने वाले हैं।

इन्हे छह महीने पहले हजारीबाग के खरना गांव निवासी पचंम महतो के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन के काम में मजदूरी के लिए ताजिकिस्तान ले जाया गया था। कुछ माह तक उन्हें वेतन दिया गया। लेकिन पिछले चार माह से यह कहकर वेतन बंद कर दिया गया कि कंपनी के पास अब मजदूरों को देने के लिए पैसे नहीं है। वेतन मांगने पर कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा बुरा व्यवहार तक किया जा रहा था।

जिसके बाद इन्होने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर वतन वापसी के लिए सरकार से हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद इन मजदूरों की वापसी के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास शुरू हुआ। भारतीय दूतावास की पहल पर कल्पतरू नामक कंपनी की ओर से इन सभी की दो महीने की बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया। इन सभी की वापसी के लिए टिकट की भी व्यवस्था कराई गई। अब इनकी वापसी के बाद इनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More