दिल्ली MCD चुनाव के लिए BJP ने मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी का किया एलान, छह जनवरी को होगा चुनाव

नया लुक ब्यूरो


इसी महीने छह जनवरी को दिल्ली MCD के होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी मेयर और डिप्टी मेयर का एलान कर दिया है। ‌बीजेपी ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता तो कमल बागड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ऑबेरॉय से होगा। जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए मोहम्मद इकबाल से मुकाबला है। वहीं दूसरी ओर मेयर चुनाव से पहले निर्दलीय पार्षद गजेंद्र दराल सोमवार को BJP  में शामिल हो गए।

वे मुंडका से चुनाव जीते थे। दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए चुनाव छह जनवरी को होना है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पार्षद हैं। वे यहां से तीसरी बार पार्षद बनी हैं। वे पहले भी MCD  में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वहीं, कमलजीत पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं। गजेंद्र दराल BJP के बागी के तौर पर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उन्होंने मुंडका से जीत के बाद दोबारा बीजेपी जॉइन कर ली। बता दें कि 250 सीटों के दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप को 134 और भाजपा को 104 सीटें मिली थीं।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More