कोरोना से मौतों पर परदा नहीं डाल पा रहा चीन, अब बॉर्डर सील करना किया शुरू

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल । चीन में कोरोना महामारी से कोहराम मचा हुआ है। धीरे-धीरे चीन के कई शहर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों से लेकर कब्रिस्तानों में लंबी कतारें लगी हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए चीन ने एक बार फिर से बॉर्डर को सील करना शुरू कर दिया है। युन्नान प्रांत में म्यांमार से सटे रुइली शहर में सीमा पार करने वालों पर नजर रखी जा रही है बॉर्डर पार करने वालों पर नजर रखने के लिए कैमरे और अलार्म लगा दिए गए हैं।

चीन में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण नीतियों के आधार पर रूट मैनेजमेंट और नियंत्रण को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लागू किया जा रहा है। म्यांमार बॉर्डर से सटे रुइली सिटी में कैमरे और अलार्म लगाने के साथ-साथ मोशन सेंसर और इलेक्ट्रिफाइड फेंसिंग भी लगाई गई है। स्थानीय नगरपालिका से जारी नोटिस के मुताबिक, क्रॉस-बॉर्डर पर आवाजाही को रद्द कर दिया गया है और सीमा पार परिवहन में लगे ड्राइवरों को कानूनी और वैध दस्तावेज रखने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

कोरोना विस्फोट के बाद बॉर्डर सील

चीन में कोरोना विस्फोटक रूप ले चुका है । कोरोना के मामलों में आई काफी तेजी के बाद चीनी लोगों को भागने से रोकने के लिए शी जिनपिंग की सरकार सख्ती दिखा रही है। @songpinganq नाम से एक ट्विटर हैंडल के जरिये एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें चीनी सैनिक चीन और म्यांमार के बीच बॉर्डर के करीब लोगों को आने से रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाते हुए दिख रहे हैं।

2021 में भी सील हुई थी सीमा

रुइली चीन के दक्षिण-पश्चिम में है, जो म्यांमार के साथ सीमावर्ती शहर है। रुइली पोर्ट चीन में दुनिया के लिए खुलने वाले बंदरगाहों की पहली कैटेगरी में से एक है और म्यांमार में चीन के व्यापार के लिए सबसे बड़ा बंदरगाह भी है। इससे पहले 2021 में भी चीन ने अपनी सीमाएं सील कर दी थीं। दूसरे देशों से गैरकानूनी तरीके से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई थी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More