लॉ के छात्र को गोली मारी, गंभीर

बीबीडी क्षेत्र में हुई घटना का मामला


ए अहमद सौदागर


लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। BBD  क्षेत्र में असलहों से लैस बदमाशों ने एक लॉ के छात्र अभिनव शुक्ला को गोली मार दी। पेट गोली लगते ही छात्र गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज़ के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिया। पुलिस का कहना है कि गोली मारने की वजह पता नहीं चल पा रही है। जानकार सूत्र बताते हैं कि यह घटना एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हुई है। पुलिस के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई दिशाओं में पड़ताल की जा रही।

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

मूल रूप से लालगंज जनपद प्रतापगढ़ निवासी अभिनव शुक्ला BBD क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज में लॉ का छात्र है।
वह चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजिडेंसी में किराए के मकान में अपने चार साथियों अतरौलिया जनपद आजमगढ़ निवासी यश मिश्रा, गोरखपुर निवासी प्रवीण गोस्वामी, अंकुर गोस्वामी व पंकज गोस्वामी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे अभिनव शुक्ला साथियों के साथ बीबीडी क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे।

कि इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने छात्र अभिनव के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। साथ में खाना खा रहे अभिनव के साथी कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। गोली चलने की सूचना पाकर इंस्पेक्टर बीबीडी अतुल कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे कि इससे पहले बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग चुके थे। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया जहां से इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। जानकार सूत्रों की मानें तो यह वारदात वर्चस्व को लेकर हुई है , हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि गोली छात्र को क्यों मारी गई है। इंस्पेक्टर बीबीडी का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

,,,, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बीबीडी क्षेत्र,,,

-बेखौफ – अभिनव ही था निशाने पर असफल होकर भाग निकले

छात्र को गोली मारने का मामला

गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे थे। आसपास में रहने वाले गहरी नींद में सो रहे थे। तेज़ आवाज़ में गोलियों की तड़तड़ाहट हुई। गोलियों की गूंज से BBD क्षेत्र दहल गया। एक छात्र व उसके साथियों की चीख पुकार ने रात के सन्नाटे को को कोहराम में तब्दील कर दिया। हिम्मत जुटाकर अभिनव शुक्ला के साथी बदमाशों को दौड़ाया भी, लेकिन वह उनकी नजरों से ओझल हो गए। BBD क्षेत्र में हुई घटना का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इसी इलाके के किसान पथ पर दो मई 2022 को भी बदमाश गोलियों की बौछार कर सनसनी फैला चुके हैं। इससे यही लग रहा है कि स्थानीय पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने में पसीने छूट रहे हैं।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More