Delhi MCD : आम आदमी पार्टी ने शैली ओबरॉय को मेयर और मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद का बनाया प्रत्याशी

दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद पार्टी ने अगले महीने होने वाले मेयर पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ डिप्टी मेयर का भी एलान किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से शैली ओबरॉय मेयर पद और डिप्टी मेयर के लिए मोहम्मद इकबाल प्रत्याशी होंगे। राजधानी दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा के वार्ड 86 से शैली ओबरॉय सभासद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। वह पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। उन्होंने बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

वहीं मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। इसमें करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद को लेकर पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गयी। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को हुई PAC की बैठक में छह नामों पर चर्चा हुई, जिसमें एक नाम मेयर पद के लिए, एक नाम डिप्टी मेयर पद के लिए और चार स्टैंडिंग कमेटी के लिए हैं।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त MCD मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के मिशन को बड़ी सफलता मिलेगी। गौरतलब है कि MCD की सत्ता पर 15 साल से काबिज बीजेपी को एमसीडी चुनाव में आप ने हराया और पूर्ण बहुमत हासिल किया। आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने  नौ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्डों में जीत हासिल की। दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मेयर के लिए छह जनवरी 2023 को मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है।

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More