अर्जुन कपूर फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे।

इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘कुत्ते’ के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है, जो जंगल में बाकी लोगों से घिरे रहते हैं। यह सब के सब उन्हें पकड़ने के लिए आते हैं। सभी के हाथों में गन होती है और उन्हें एक साथ देखते ही अर्जुन कपूर गाली देते हुए बोलते हैं, ‘शराफत का जमाना ही नहीं रहा।

गौरतलब है कि ‘कुत्ते’ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More