भारत-मंगोलिया के बीच बढ़ी मित्रता

शाश्वत तिवारी


भारत और मंगोलिया के बीच चल रही संयुक्त परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने दिल्ली में मंगोलिया के शिक्षा और विज्ञान उपमंत्री गणबयार गनबोल्ड से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों की ये मुलाकात बेहद ख़ास रही। गौरतलब है कि भारत गणराज्य और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं जो तेजी से विकसित हो रहे हैं। भारत-मंगोलियाई सहयोग पूर्व में राजनयिक यात्राओं, सॉफ्ट लोन और वित्तीय सहायता के प्रावधान और आईटी क्षेत्र में सहयोग तक सीमित था, लेकिन हाल के वर्षों में नरेंद्र मोदी की 2015 की उलानबटार यात्रा से बढ़ा, जहां दोनों प्रधान मंत्री दो एशियाई लोकतंत्रों के बीच एक “रणनीतिक साझेदारी” की घोषणा की थी।

विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने मंगोलिया के शिक्षा और विज्ञान उपमंत्री गणबयार गनबोल्ड से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि मंगोलिया के उप शिक्षा और विज्ञान मंत्री गणबयार गणबोल्ड दिल्ली में हैं। हमने भारत-मंगोलिया फ्रेंडशिप स्कूल और अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहित भारत और मंगोलिया के बीच चल रही संयुक्त परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। भारत ने दिसंबर 1955 में मंगोलिया से राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। पूर्वी ब्लॉक के बाहर मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला भारत पहला देश था। तब से दोनों देशों के बीच 1973, 1994, 2001 और 2004 में आपसी मित्रता और सहयोग की संधियां होती रही हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More