वैज्ञानिकों का दावा, भविष्य में फैक्ट्री में पैदा होंगे बच्चे!

लखनऊ। अब तक माँ के बिना धरती पर किसी को जीवन मिलना असंभव माना जाता है। चाहे वह खुद की माँ हो या सेरोगेसी लेकिन माँ के बिना जन्म असंभव सा है। ऐसे में कोई आपसे कहे की अब बिना माँ की कोख के ही बच्चों का जन्म होगा। विज्ञान के क्षेत्र में यह नई खोज काफी चौंकाने वाली है। इस खोज से जो महिलाएं इन्‍फर्टिलिटी की समस्‍या से जूझ रही हैं या जिनका यूट्रस (बच्चेदानी) कैंसर या किसी दूसरी कॉम्‍प्‍लीकेशंस की वजह से निकलवाना पड़ा है, उनके लिए भी एक खुशखबरी है। फिल्मों में देखा गया था नजार, जो अब होगा सच अब तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा जहां इंसान को फैक्ट्री में पैदा किया जा रहा है। यह नजारा आपने 1999 में बनी हॉलीवुड फिल्म ‘मैट्रिक्स’ में देखा होगा, जहां एक फैक्ट्री में इंसान पैदा किए जा रहे हैं।

इस फिल्म ने दुनिया भर के लोगों को हैरान किया था। मगर अब सच में एक ऐसी कंपनी ने दावा किया है। कि वह हर साल 30 हजार ‘हाई क्वालिटी’ बच्चे पैदा करेगी। बच्चे के रंग और रूप को बदला जा सकेगा। इस कंपनी का नाम एक्टोलाइफ (EctoLife) है। एक्टोलाइफ नामक कंपनी उन सभी महिला-पुरुषों की मदद का दावा कर रही है। जिनके किसी भी कारण से बच्चे पैदा नहीं हो पा रहे हैं। एक्टोलाइफ के वैज्ञानिकों का यह भी दावा है कि माता-पिता चाहें, तो बच्चे के जीन में बदलाव भी करा सकते हैं। बच्चे की ‘कोई भी खासियत’ जैसे बालों का रंग, आंखों का रंग, ऊंचाई, बुद्धि और त्वचा के रंग को आनुवंशिक रूप से 300 से अधिक जीनों के माध्यम से बदला जा सकता है। (BNE)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More