बुलंदशहर में शादी समारोह में आये युवक की हत्या

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान कन्या पक्ष के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जहांगीराबाद स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह था और बारात हापुड़ से आई हुई थी। रात में 11:00 बजे के लगभग डीजे पर डांस करते हुए कन्या पक्ष के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई।

जो संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष जो आहार थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा से विवाह समारोह में शामिल होने आया था, ने अनूपशहर क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी महेंद्र उर्फ रिंकू (34) पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए महेंद्र के दोस्त अमित सुमित और मनु पर भी हमला किया जिससे वे तीनों घायल हो गए। (वार्ता)

Bundelkhand

मुख्तार का शव कड़ी सुरक्षा के बीच गाजीपुर रवाना

बांदा। माफिया सरगना और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा से उसके पैतृक जिले गाजीपुर के लिये रवाना कर दिया गया। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मुख्तार के शव की पोस्टपार्टम कार्रवाई पांच चिकित्सकों के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ लगभग दो घंटे में पूरी की। […]

Read More
Bundelkhand Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक चलता था मुख्तार का सिक्का

मऊ/गाजीपुर। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

36 साल से पूर्वांचल में था मुख्तार का साम्राज्य

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जिला जेल बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक इतिहास पर गौर करें तो करीब तीन दशक पहले  से पूर्वांचल में वर्चस्व था। पूर्वांचल के माफिया व मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार को इस पूरी घटना की सूचना दे दी […]

Read More