एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए भारत समर्पित: रुचिरा कंबोज

शाश्वत तिवारी


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ने संस्था के प्रमुख स्वामी जी महाराज की जन्म शती मनाई। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और राजनयिकों ने स्वामी महाराज के संदेश ‘दुनिया एक परिवार’ के महत्व पर प्रकाश डाला। यूएन में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि स्वामी जी का जीवन सच्चे अर्थों में मानवता को एक संदेश है।

भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि दुनिया को एक परिवार मानने का यह स्थायी दर्शन बाहरी दुनिया के साथ भारत के निरंतर संपर्क और विचारों के आदान-प्रदान का मार्गदर्शन करता है। भारत ‘जी 20 का अध्यक्ष बना है और उसका केंद्रीय विषय या थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है जहां विविधता में एकता है। प्रमुख स्वामी जी महाराज की जन्म शती के मौके पर यूएन के अधिकारियों और राजनयिकों ने कहा कि प्रमुख स्वामी जी महाराज दुनिया के सबसे महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं। उनका जीवन, सेवा और करुणा के मूल्यों पर आधारित है। यूएन में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि स्वामी जी ने ‘विश्व एक परिवार है के सिद्धांत को जिया और दुनिया को सिखाया।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More