CM संवाद से साध रहे हैं ट्रिपल इंजन की सरकार का लक्ष्य

नगर निकायों के चुनावों में प्रबुद्ध सम्मेलन को योगी ने बनया सबसे प्रभावी हथियार

बातचीत के साथ विकास योजनाओं की सौगात भी,


लखनऊ । नगर निकाय के चुनावों के लिए पिछले दिनों आरक्षण की घोषणा हो चुकी है। शीघ्र ही इस बाबत अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। केंद्र एवं प्रदेश की तरह नगर निकायों में भी BJP की सरकार हो यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है। वह नगर निकायों को सरकार का तीसरा इंजन मानते हैं। उनके मुताबिक अगर तीसरा इंजन भी अपना हो तो विकास की गति और तेज हो जाएगी। तेज विकास गति उत्तर प्रदेश की जरूरत है। चूंकि शहर ही मौजूदा समय में विकास की धुरी हैं। लिहाजा इनका विकास जरूरी है।

इसीलिए आज कल वह लगातार ट्रिपल इंजन सरकार की बात कर रहे हैं।  मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम करीब 200 नगर पालिका परिषद और 500 नगर पंचायतें हैं। सरकार का इरादा इस बार क्लीन स्वीप का है। खासकर 17 नगर निगमों पर नगर निकाय के पिछले (2017) चुनावों में अलीगढ़ एवं मेरठ को छोड़ बाकी सभी नगर निगम के चुनाव BJP के पक्ष में आये थे। चूंकि इस बार इरादा क्लीनस्वीप का है। लिहाजा सरकार और संगठन ने पूरी ताकत इन चुनावों में झोंक दी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संवाद को अपना मुख्य हथियार बनाया है। बतौर मूख्यमंत्री संवाद लोगों से जुड़ने और समस्यायों के समाधान का सबसे बड़ा जरिया है। किसी समस्या के गंभीर होने से पहले अगर उसपर संबंधित लोगों से संवाद हो जाय तो वह समस्या हल हो सकती है।

वह इस बात को कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। यह उनके खुद का आजमाया हुआ बेहद सफल  नुस्खा है। लिहाजा नगर निकाय के चुनावों में भी वह इसे आजमा रहे हैं। प्रबुद्धजन सम्मेलन इसीकी एक कड़ी हैं। इस क्रम में अब तक मुख्यमंत्री सहारनपुर, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ,  मुरादाबाद, गोरखपुर लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुके हैं। आज सहारनपुर में कर रहे हैं।

वह जहा भी जा रहे लोगों से संवाद के साथ विकास की भी सौगात भी दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इन चुनावों में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं ही प्रमुख मुद्दा होती हैं। यही वजह है कि नगरीय सुविधाओं में इजाफा करने के लिए सरकार भरपूर धन भी उपलब्ध करा रही है। 33 हजार 700 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में नई योजनाओं पर 14 हजार करोड़ रुपए खर्च का प्रावधान है। इसमें से अधिकांश रकम सड़क निर्माण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने में खर्च होगी।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More