नगर निकाय आरक्षण सूची अधर में फंसने से घर बैठ गए कई दावेदार

पहले तीन दिसंबर को होनी थी जारी, जारी न होने से हैं निराश

कई माह से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर चस्पा कर मतदाताओं की कर रहे थे परिक्रमा


सिद्धार्थनगर। नगर निकाय की अधिसूचना तो दूर अब तक अध्यक्षों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब तक आरक्षण सूची अधर में लटकी रहने से महीनों से प्रचार प्रसार में लगे दावेदार घर बैठ गए हैं। मनमाफिक आरक्षण नहीं मिला तो अब तक की मेहनत व खर्च पर पानी फिर जाएगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डों की आरक्षण सूची जारी हो चुकी है। आपत्तियां व सुझाव लिए जा रहे हैं।

अध्यक्ष को लेकर आरक्षण सूची तीन दिसंबर को जारी होने की संभावना थी लेकिन अचानक उसे टाल दिया गया था। सुबह से ही आरक्षण को लेकर मंथन करने वाले दावेदारों को जब जानकारी हुई। कि आरक्षण सूची अधर में लटक गई तो वह घरों पर बैठ गए। जिले की 11 निकाय दो नगर पालिका परिषद व नौ नगर पंचयतों में पिछले कई माह से अध्यक्ष के दावेदार अपने गुणगणित से आरक्षण तय कर प्रचार-प्रसार में लगे थे। बड़े-बड़े होर्डिंगस, बैनर, पोस्टर मुख्य मार्गों से लेकर गलियों में नजर आने लगे थे।

दावतों का दौर शुरू हो चुका था- सुबह से शाम तक मतदाताओं की परिक्रमा शुरू हो चुकी थी। तीन दिसंबर को आरक्षण सूची नहीं आई तो वह निराश हो गए। अब तक अपने टिकट को पक्का मान कर जोर-शोर से प्रचार करने वाले घरों पर बैठ गए हैं। आरक्षण किस करवट बैठेगा यह जारी होने के बाद पता लगेगा। दोवदार अब और खर्च करने की बजाए खामोशी अख्तियार करने में ही भलाई समझ रहे हैं। शहर के एक अध्यक्ष पद के दावेदार कहते हैं बहुत खर्च कर दिया और और बेवजह खर्च करने का मन नहीं है। सामान्य नहीं हुई तो सब बर्बाद हो जाएगा।

Purvanchal

गोरखपुर में भू-माफिया का आतंकः अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध परिवार पलायन को मजबूर

चार साल से न्याय के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ के प्रबंधक मुख्यमंत्री के गृहजिले में आतंक मचा रहे हैं भूमाफिया, विद्यालय अपनी संपत्ति बेचकर छोड़ना चाहता है गोरखपुर खजनी तहसील के ग्रामसभा सांखडाड पांडे से संचालित होता है महर्षि श्रवण वेद विद्यापीठ विद्यालय की जमीन पर दबंगों का […]

Read More
Purvanchal

इंडिया गठबंधन की तरफ से जनता लड़ रही चुनावः दिग्विजय

मोदी झूठ बोलते हैं और तेजी से पल्टी भी मार लेते हैः सिंह यशोदा श्रीवास्तव महराजगंज। मोदी जितनी तेजी से हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरती भाषा का इस्तेमाल करते हैं,उतनी ही तेजी से पल्टी मार जाते हैं। अपनी सभाओं में वे कहते हैं कि कांग्रेस वाले हिंदू महिलाओं का मंगलसूत्र छीन कर ज्यादा बच्चे वालों को  […]

Read More
Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More