बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का निधन

मिन्स्क। बेलारूस के विदेश मंत्री व्लादिमीर मेकी का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय के प्रवक्ता अनातोली ग्लेज ने शनिवार को विस्तृत जानकारी दिये बिना यह घोषणा की। मेकी का जन्म 1958 में ग्रोडनो के बेलारूसी क्षेत्र में हुआ था। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उनके आधिकारिक परिचय के अनुसार, वह अगस्त 2012 से इस पद पर थे।

इससे पहले वह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ के सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार लुकाशेंको ने मेकी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।  मेकी सोमवार को मिन्स्क में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलने वाले थे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि मेकी की मौत की खबर से मंत्रालय के अधिकारी स्तब्ध हैं। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More