चिलूमे धोखाधड़ी मामले में बोम्मई सरगना : सिद्धारमैया

बेंगलूरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने शनिवार को कनार्टक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चिलूमे चुनावी धोखाधड़ी मामले में सरगना बताया और कहा कि अगर यह घोटाला उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुआ तो वह जांच के लिए तैयार है। सिद्वारमैया ने कहा कि चुनाव आयोग को कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में मामले की जांच शुरू करनी चाहिए।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा “चिलूमे चुनावी धोखाधड़ी मामले में सरगना कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हैं। कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच शुरू की जानी चाहिए। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 19 नवंबर को आरोप लगाया था कि बोम्मई चिलूमे धोखाधड़ी मामले में सीधे तौर पर शामिल थे। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दावा किया था कि चिलूमे को नगर निगम ने मतदाता सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी। (वार्ता)

 

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More