बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को धामी सरकार ने उत्तराखंड का बनाया ब्रांड एंबेसडर

नया लुक ब्यूरो


बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को धामी सरकार ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शुक्रवार शाम को उत्तराखंड के सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने संबंधी प्रस्ताव हाल में शासन को भेजा गया था। प्रसून जोशी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि इसी महीने 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर धामी सरकार ने प्रसून जोशी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से नवाजा था। प्रसून जोशी का अल्मोड़ा में 16 सितंबर 1968 को जन्म हुआ था। ‌

प्रसून के पिता का नाम देवेंद्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी था। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा निदेशक थे। उनकी मां ने ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया था। प्रसून जोशी ने बीएससी और फिजिक्स एमएससी की। उसके बाद एमबीए की पढ़ाई की । पढ़ाई के दौरान ही प्रसून जोशी का झुकाव आर्ट्स और कल्चर की तरफ हुआ। बॉलीवुड फिल्मों में गाने लिखने से पहले प्रसून जोशी ने कई विज्ञापनों की स्क्रिप्ट लिखी जो कि काफी मशहूर हुए । उन्होंने अपना फिल्मी करियर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा से किया था।

इसके बाद उन्होंने रंग दे बसंती, हम तुम, तारे जमीं पर, गजनी, नीरजा, मणिकर्णिका ब्लैक, दिल्ली 6 और लंदन ड्रीम्स जैसी फिल्मों में गाने लिखे। फिल्म फना के चांद सिफारिश और तारे जमीं पर के गाने मां के लिए उन्हें बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था। प्रसून जोशी ने न सिर्फ गाने बल्कि कई फिल्मों के स्क्रीनप्ले भी लिखे हैं जिनमें भाग मिल्खा भाग और दिल्ली 6 जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्हें कला व साहित्य में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। श्रेष्ठ गीतकार के तौर पर उन्हें दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। 2015 में सिनेमा में अपने योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। प्रसून जोशी की पत्नी का नाम अपर्णा है और दोनों की एक बेटी भी है।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More