भारत जोड़ो यात्रा बदनाम करने की कोशिश को देंगे चुनौती : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिल रहे अपार समर्थन से भारतीय जनता पार्टी पार्टी घबरा गई है इसलिए वह यात्रा को लेकर उल्टे सीधे वीडियो जारी कर रही है जिसे चुनौती दी जाएगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर डाक्टर्स वीडियो जारी कर रही है। लेकिन कांग्रेस उसे ऐसा नहीं करने देगी और उसकी करतूत को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

रमेश ने कहा, कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सड़कों की दुर्दशा को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 79वें दिन हम मध्यप्रदेश के खरगोन ज़िले में प्रवेश हुए। पिछले तीन दिनों में यात्रा ज़्यादातर गड्ढों और पत्थरीले रास्तों से होकर गुज़री है। हम जिन‌ सात राज्यों से गुज़रे हैं उनमें सबसे ख़राब सड़कें यहीं है। भाजपा पिछले 19 वर्षों में 17 से अधिक सालों से यहां सत्ता में है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More