BJP ने रची केजरीवाल की हत्या की साजिश: सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात और दिल्ली निगम चुनावों में अपनी हार के डर से इतना बौखला गई है कि अब वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात और निगम हारने की डर से बौखलाई BJP अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की हत्या के लिए तानाबाना बुन रही है| उन्होंने कहा कि BJP के सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अरविन्द केजरीवाल को हत्या की धमकी दे रहे हैं।

केजरीवाल को बदनाम करने की BJP की सारी साजिशें नाकाम हो गई तो अब उनकी हत्या के मंसूबे बनाने लगे है| उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को खुलेआम हत्या की धमकी देने वाले BJP सांसद मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाए और पूछताछ की जाये कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में क्या पता है? उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम और गुजरात विधानसभा के चुनावों में आप को आपार जन समर्थन मिल रहा है। इससे BJP की हार निश्चित है। ऐसे में BJP के उपर हार का डर इस कदर हावी हो चुका है कि वह बौखला गई है।

BJP वालों ने इस चुनाव से पहले केजरीवाल को बदनाम करने की खूब साजिशें की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर हमला हो सकता है। यह बड़ा सवाल है कि तिवारी को कैसे पता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला हो सकता है? उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जाँच होनी चाहिए। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे। उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे और मांग करते हैं कि केजरीवाल को हत्या की धमकी देने वाले BJP सांसदी तिवारी को गिरफ्तार किया जाए।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More