बाइडेन ने हथियारों पर पाबंदी लगाने का किया आह्रान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के आह्वान को फिर से दोहराया है। बाइडेन ने गुरुवार को मैसाचुसेट्स के नानटुकेट में अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा, कि मैं हमले में इस्तेमाल होने वाले हथियारों से छुटकारा पाने की फिर से कोशिश करने जा रहा हूं। अमेरिका में कुछ ही दिनों पहले सामूहिक गोलीबारी की दो घटना के बाद राष्ट्रपति की यह टिप्पणी सामने आई है। सप्ताहांत में कोलोराडो स्प्रिंग्स नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी ने AR -15 राइफल से गोलीबारी की थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 19 घायल हो गए थे।

बाइडेन ने कहा, कि मैं इन गोलीबारी से थक चुका हूं। हमारे पास हथियारों के इस्तेमाल के लिए बहुत सख्त कानून होने चाहिए। अमेरिकी कांग्रेस में हालांकि हमले के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना निकट भविष्य में लगभग असंभव है। ऐसी उम्मीद लगायी जा रही है कि अगले कार्यकाल में रिपब्लिकन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का नियंत्रण अपने हाथों में ले लेंगे और उनके हथियरों के इस्तेमाल अधिकारों पर अंकुश लगाने वाले कानून का विरोध करने की संभावना जतायी गयी है। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार अमेरिका ने इस साल अब तक 600 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामन आ चुकी हैं। जबकि पिछले साल देश में 690 सामूहिक गोलीबारी की चौंकाने वाली घटनाएं हुई थी। इसके अलावा 2020 में 610 और 2019 में 417 गोलीबारी की घटनाएं हुई थी। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More