इब्राहिम के प्रधानमंत्री बनने पर मलेशिया में जश्न का माहौल

कुआलालंपुर। मलेशिया में अनवर इब्राहिम के समर्थकों ने उनके प्रधानमंत्री बनने पर जमकर जश्न मनाया, उनके समर्थकों की नए प्रधानमंत्री के रूप में इब्राहिम की नियुक्ति का लंबे समय से इंतजार था। दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पिछले सप्ताहांत हुए आम चुनाव के बाद उत्पन्न हुए राजनीतिक गतिरोध में वहां के राजा ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें देश का 10वां प्रधानमंत्री नामित किया था। जिसके बाद 75 वर्षीय विपक्षी नेता इब्राहिम ने गुरुवार को देश के शीर्ष पद की शपथ ली।

गौरतलब है कि विपक्ष के रूप में इब्राहिम लगभग तीन दशक बिता चुके हैं और उनके लिए यह एक उल्लेखनीय वापसी है। उन्हें अनैतिक संबंधों और भ्रष्टाचार के आरोपों में 10 वर्ष जेल में रहना पड़ा। जिसे उन्होंने राजनीति से प्रेरित करार दिया था। पाकतन हरपन (PH) गठबंधन के प्रमुख इब्राहिम ने मलेशिया के शासक सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह के समक्ष देश और लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया। इस समारोह में अनवर के राजनीतिक सहयोगी भी मौजूद रहे।

इब्राहिम ने 1993 से 1998 तक बारिसन नेशनल सरकार (BN) में पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के अधीन उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।  महाथिर से मतभेद के बाद  अनवर ने पीपल्स जस्टिस पार्टी का गठन किया और बाद में कई राष्ट्रीय चुनावों में चुनाव लड़ा। उन्होंने BN में अपने राजनीतिक जीवन के दौरान संस्कृति, युवा एवं खेल, शिक्षा, कृषि और वित्त के विभागों को संभाला था। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जब हमारे 10वें प्रधानमंत्री की घोषणा हुई तब मैं हवाई अड्डे पर था। मैंने लोगों को खुशी से चिल्लाते हुए सुना और लोगों को एक दूसरे से गले मिलते हुए देखा।

अनवर 2004 में अनैतिकता के आरोप में बरी होने में कामयाब रहे, लेकिन 2015 में इसी प्रकार के आरोपों में उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा। वर्ष 2018 में जेल से उन्होंने सभी विपक्षी दलों से समन्वय कर एक विपक्षी गठबंधन बनाया। उस समय इब्राहिम को आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री नामित किया गया था। लेकिन महातिर के साथ फिर से संघर्ष होने के बाद उनकी सरकार गिर गई उन्हें फिर से पद से वंचित होना पड़ा। अस्थिरता के बीच, नजीब का यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गनाइजेशन (UMNO), जिसे मतदाताओं ने 2018 के मतदान में खारिज कर दिया था। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More