बोरफुकन ना होते तो समूचा पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा नहीं होता : शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर भारत मां के महान सपूत लचित बोरफुकन ना होते तो आज पूरा पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा ना होता। शाह ने लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उस वक्त लचित बोरफुकन द्वारा लिए गए निर्णयों और उनके साहस ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को अक्षुण रखा और पूरे दक्षिण एशिया को धर्मांध आक्रांताओं से बचाया। उन्होंने कहा कि लचित बोरफुकन के उस पराक्रम का उपकार पूरे देश, सभ्यता और संस्कृति पर है।

शाह ने कहा कि जिस देश की जनता को अपने इतिहास पर गौरव का बोध ना हो, वह सुनहरा भविष्य कभी नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि अगर देश का स्वर्णिम भविष्य बनाना है तो देश के इतिहास पर गौरव होना बहुत ज़रूरी है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि देश के सबसे कठिन समय के दौरान बोरफुकन ने देश जिस वीरता का परिचय दिया, उससे देश के हर हिस्से में धर्मांध औरंगज़ेब के खिलाफ एक लड़ाई शुरू हुई थी।

उन्होंने कहा कि जिस समय दक्षिण में शिवाजी महाराज स्वराज की भावना को ताकत दे रहे थे, उत्तर में दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह और पश्चिम में राजस्थान में वीर दुर्गादास राठौड़ लड़ रहे थे, उसी कालखंड में लचित बोरफुकन भी पूर्व में मुग़ल सेना को परास्त करने के लिए लड़ रहे थे। शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में 1999 से श्रेष्ठ कैडेट को लचित बोरफुकन गोल्ड मेडल दिया जाता है ताकि देश के सभी जांबाज़ जवान इस योद्धा से प्रेरणा ले सकें।  (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More