खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह का गाना हसीना रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह का गाना ‘हसीना’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो गया है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हसीना मस्ती-धमाल वाला गाना है। यह लोगों को यकीनन पसंद आयेगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री से वादे के अनुसार, हर बार हमारी कोशिश यह रहती है। कि हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन दें। अच्छे गाने दें, जिसका कारवां लोगों को मनोरंजन की दुनिया के विविधताओं का सैर कराए। हमारी कोशिश भोजपुरी को उसके समृद्धि की ओर बढ़ाने का है। इसके लिए हम अपने लेबल से हर प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दे रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

यामिनी सिंह ने कहा कि हसना गाना मेरे दिल के करीब है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा है। इस गाने के मेकिंग के दौरान खूब मस्ती हुई। खेसारीलाल अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। मैं सभी ऑडियन्स से अपील करूंगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें। गौरतलब है कि गाना ‘हसीना’ को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स छोटू यादव का है। म्यूजिक विकि वोक्स ने दिया है। कम्पोजिशन शुभम तिवारी का है। डायरेक्टर-कोरियोग्राफर गीता तमता हैं। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः … कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस

अपने संजीदा अभिनय के बूते हर मुकाम किया हासिल राज्यसभा सांसद तक बनी नर्गिस, लेकिन तीन मई को हुईं दुनिया से रुखसत मुंबई। नरगिस को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया गया। अपने संजीदा अभिनय से सिनेप्रेमियों को भावविभोर करने वाली नरगिस तीन मई 1981 को सदा के लिये […]

Read More
Entertainment

111 साल पहले तीन मई 1913 को प्रदर्शित हुई थी पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चंद्र

लंदन, कोलंबो और रंगून में भी दिखाई गई थी भारत की यह पहली फिल्म तब से आज तक भारतीय सिनेमा जगत ने कर डाली बड़ी तरक्की मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र तीन मई 1913 को को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म राजा हरिश्चंद्र का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज […]

Read More
Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More