बॉलीवुड अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत नाजुक, बेटी ने निधन की खबरों को अफवाह बताया

नया लुक ब्यूरो


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की बुधवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर निधन की अफवाह फैली थी। ‌ कई दिनों से विक्रम गोखले पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ‌गुरुवार सुबह करीब चार बजे उनकी बेटी ने इन खबरों को अफवाह बताया। विक्रम गोखले की कंडीशन काफी क्रिटिकल बताई जा रही है। इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में विक्रम गोखले की बेटी ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो एक्टर की हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। विक्रम गोखले की उम्र 82 साल है।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन बीते कुछ दिन से उनकी हालत फिर से बिगड़ गई और अब वे काफी क्रिटिकल हालत में हैं। उनकी बेटी का कहना है कि विक्रम गोखले को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि 15 दिन पहले विक्रम गोखले की हालत काफी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विक्रम गोखले ने थिएटर, फिल्म, टीवी और नाटकों में कई उल्लेखनीय रोल निभाए हैं। विक्रम गोखले ने साल 1971 में आई फिल्म परवाना से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र 26 साल थी। विक्रम गोखले की यादगार फिल्मों में अग्निपथ, खुदा गवाह, प्रेम बंधन, इंसाफ, यही है जिंदगी, हम दिल दे चुके सनम, दे देनादन और बैंग बैंग जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। हिंदी और मराठी दोनों सिनेमा में उनका फिल्मी सफर शानदार रहा है। उन्होंने साल 2010 में मराठी फिल्म अनुमति में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 2010 में आई मराठी फिल्म आघात के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की।

Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More