आस्था कृष्णाधाम में सात दिवसीय भागवत कथा हुआ समापन

रंगारंग झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र


लखनऊ। आशियाना खजाना मार्केट के निकट स्थित आस्था कृष्णा धाम में शुक्रवार को सात दिवसीय भागवत कथा का समापन हुआ। वृंदावन से आयी कथा वाचिका देवी सत्यान्वीं की कथा सुनकर श्रद्धालू भाव विभोर हो गए। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आस्था कृष्णाधाम के प्रोपराइटर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि 11 नवंबर से भागवत कथा प्रारंभ हुई थी। कथा के दौरान भगवान कृष्ण की लीलाओं का व्याख्यान किया गया। 14 नवंबर को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरा गीत व नृत्य के कई प्रोग्राम भी हुए। श्रीमद भागवत कथा स्थल आकर्षक झांकियों से सजाया गया।

यह झांकिया आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कथा के प्रत्येक दिन आगंतुकों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। समापन समारोह में गीत व भजन का कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पूर्व MLC अरविंद त्रिपाठी, रश्मि शुक्ला, अनिल शुक्ला, सुरेश बाजपेयी के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए। श्रीमद भागवत कथा के समापन के बाद कृष्णाधाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More