G-20 Bali Summit : भारतीय मूल के लोगों से मिले PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और ऋषि सुनक से मुलाकात की

G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया के बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। ‌इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों पर भी खुलकर चर्चा की। ‌ बाली में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया।‌‌ प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया, बाली आने के बाद हर हिंदुस्तानी को एक अलग ही अनुभूति होती है, एक अलग ही एहसास होता है। मैं भी वही वाइब्रेशन महसूस कर रहा हूं, जो भारत के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाली में एक अलग प्रकार का माहौल है और हमें यह माहौल अलग प्रकार की ऊर्जा देता है। इंडोनेशिया ने पंरपरा को जीवंत रखा है। आज हम बाली की पंरपरा के गीत गा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए BJP के बाद कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा चल रहा है। बाली से 1500 किमी दूर ओडिशा में बाली यात्रा चल रही है। ओडिशा के लोगों का मन बाली में है। लहर की तरह इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम बाली में हैं और यहां से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर कटक में बाली जात्रा (यात्रा) चल रही है। समंदर की लहरों ने दोनों देशों के नातों को जीवंत बना रखा है। भारतीय यहां के विकास में सहयात्री बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमने इंडोनेशिया के कलाकार को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

तब राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा था। वो कहते थे कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता अतिथि देवो भव: है। इंडोनेशिया के लोगों का अपनत्व भी कम नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है। भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा है, हम भी भारत में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं। यहां भी श्रीगणेश घर-घर विराजमान हैं और सार्वजनिक स्थानों पर शुभता फैला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बाली में G-20 शिखर समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन-रूस जंग रोकने पर जोर दिया। समिट के पहले सत्र में G-20 नेताओं के बीच फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें

भाजपा ने मैनपुरी-रामपुर और खतौली समेत पांच उपचुनावों के लिए प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट

इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना और इसके बाद यूक्रेन संकट ने दुनिया में तबाही मचाई है। UN  भी इन मुद्दों पर कुछ नहीं कर पाया। हमें यूक्रेन-रूस जंग को रोकने का रास्ता खोजना होगा। इसकी वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को बुलाया और उनसे भी बातचीत की। वहीं ब्रिटेन के नवनिर्वाचित भारतीय मूल के राष्ट्रपति ऋषि सुनक और पीएम मोदी के बीच भी मुलाकात हुई। ‌ बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन कल बुधवार को भी चलेगा।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More