भाजपा ने मैनपुरी-रामपुर और खतौली समेत पांच उपचुनावों के लिए प्रत्याशी किए घोषित, देखें लिस्ट

नया लुक ब्यूरो


भाजपा ने मंगलवार को यूपी के मैनपुरी लोकसभा, रामपुर, खतौली, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदार शहर विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य को अपने उम्मीदवार बनाया है। इन सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति से अंतिम मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया। बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज शाक्य को टिकट दिया है।

इसके अलावा बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने आजम खान के इस गढ़ में आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है, राजकुमारी सैनी विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं। जबकि इस सीट पर सपा गठबंधन से RLD ने मदन भैया को उम्मीदवार बनाया है।

 

वहीं राजस्थान के शरदार शहर विधानसभा से अशोक कुमार पिंचा, बिहार के कुरहानी से केदार प्रसाद गुप्ता, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर (सुरक्षित) से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रघुराज शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छोड़कर रघुराज शाक्य ने भाजपा का दामन थाम लिया था। रघुराज शाक्य इटावा सीट से दो बार सांसद रहे हैं। उन्होंने यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में इसी साल फरवरी माह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। रघुराज शाक्य प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।

रघुराज शाक्य वर्ष 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए। वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था। मैनपुरी और खतौली सीट पर 17 नवंबर तक नामांकन होगा।‌ जबकि रामपुर सीट पर 18 नवंबर तक नामांकन होगा। इन सभी सीटों पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। इसी तरह हेट स्पीच मामले में आजम खान को 3 साल की सजा और मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में विक्रम सैनी को मिली 2 साल सजा के बाद ये दोनों सीटें भी खाली हुई है।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More