हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाइए, ईनाम में  थप्पड़ खाइए

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में शनिवार रात हुआ इसी तरह पूर्व प्रधान के साथ चिकित्सकों ने किया अभद्र व्यवहार


विशाल मिश्र


प्रतापगढ़। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को योगी सरकार ईनाम देने का दावा कर रही है। मगर बेल्हा में ठीक इसका विपरीत दिखाई पड़ रहा है। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले एक पूर्व प्रधान के साथ डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने ठीक इसी तरह किया है। ईनाम के बजाए मारपीट किया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल का इलाज भी नहीं किया। उसकी मौत भी हो गई। आखिर में देखना है कि  अब योगी सरकार ऐसे प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करेगी या फिर ईनाम देगी ।

 

जेठवारा थाना क्षेत्र के नगियापुर पर्वतपुर निवासी सूरज (18) पुत्र राम विलास  साथियों के साथ ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर से कहीं जा रहा था। नीचे गिर गया। घायल हो गया। पूर्व प्रधान  अजय सिंह मदद करते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए। न्यायालय के मनाही के बाद भी यहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य उनसे पूछताछ करने लगे। इलाज करने में लेट लतीफी करने लगे। अजय का आरोप है कि विरोध करने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और उनके दो डॉक्टर एक कमरे में लेकर गए और मारपीट किए। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिये। अजय का आरोप है कि प्राचार्य के साथ उनके साथ रहे, चिकित्सक शराब के नशे में धुत थे। समय पर सूरज का इलाज नहीं किया गया। उसे रेफर तक नहीं किया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मजेदार बात यह है कि शासन एक ओर घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर ईनाम देने का दावा करती है वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ऐसे लोगों को थप्पड़ मारने में पीछे नहीं हट रही है। इससे नाराज मृतक के परिजनों ने शव का अंतिमसंस्कार करने से इनकार कर दिया।

प्राचार्य ने शराब पीने का प्रधान पर लगाया आरोप, मगर नहीं कराया मेडिकल

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने प्रधान पर शराब के नशे में धुत होने का हवाला देकर उसे पुलिस के हवाले किया था। मगर पुलिस के बारबार मांग के बाद भी प्रधानाचार्य ने खुद तो दूर उनके चिकित्सकों ने भी पुलिस को तहरीर देना उचित नहीं समझे। वहीं पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आप बीती बताई है। इस घटना से जनप्रतिनिधियों में भी रोष है।

हंगामा के बाद अस्पताल में पसरा सन्नाटा, परेशान हुए मरीज

सूरज के मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। डॉक्टर से लेकर कर्मचारी इमरजेंसी कक्ष छोड़कर फरार हो गए। इससे मरीजों को परेशान होना पउ़ा।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More