पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै जिले में थिरुमंगलम के समीप अलगसिराई गांव में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। यहां पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी यह स्पष्टतया पता नहीं चला है। कि घटना के दौरान फैक्ट्री में कितने लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने घायलों को तिरुमंगलम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शव उड़ गये और दुर्घटनास्थल पर जले हुए टुकड़े बिखरे पाये गये।वहीं पटाखा फैक्ट्री के समीप स्थित दो इमारतें पूरी तरह धराशायी हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के कर्मचारी एक कमरे में पटाखों में रासायनिक पदार्थ भरने में लगे हुए थे। इसी दौरान घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। जिला कलेक्टर अनीश शेखर, जिला अग्निशमन अधिकारी विनोथ एवं राजस्व अधिकारियों ने मौके का दौरा किया और प्रारंभिक पूछताछ की कार्रवाई की। घटनास्थल पर पहुंचे तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर मंत्री मूर्ति ने संवाददाताओं से कहा कि घटना के संबंध में अगर किसी नियम का उल्लंघन किया गया है तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More