हिमाचल के ऊना जनपद कांगड़ मैदान में प्रियंका गांधी को सुनने उमड़ा भारी जनसैलाब:  कांग्रेस

पहली कैबिनेट में ही बहाल होगी पुरानी पेंशन, एक लाख रोजगार : प्रियंका गांधी


लखनऊ। हिमाचल प्रदेश अन्तर्गत ऊना जिले के कांगड़ मैदान में भारी जनसैलाब के बीच परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को सम्बोधित करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी ने भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के ऊना में भारी जनसैलाब ने बता दिया है कि जनता पुरानी पेंशन, पांच लाख रोजगार, हर महिला को आर्थिक मदद और शिक्षा स्वास्थ्य के लिए वोट करने जा रही है।

पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन और एक लाख रोजगार बहाल होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिमाचल के लोग बीमार नहीं हैं जो उन्हें बार-बार दवाई ना बदलने की नसीहत दी जा रही है।  बल्कि भाजपा सरकार बेकार है जिसमें पांच साल राज्य में घाटे, घोटाले का राज चलाया है और महंगाई, बेरोजगारी से हिमाचल वासियों को सताया है। हिमाचल की जनता ने तय कर लिया है कि युवाओं को बेरोजगार रखने वाली बीजेपी नहीं, रोजगार देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए। पुरानी पेशन छीनने वाली बीजेपी नहीं, OPS लागू करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए। महंगाई लाने वाली BJP नहीं ,महंगाई से राहत देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Uncategorized

कांग्रेस महासचिव ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- अहंकारी है मोदी सरकार

असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और लोगों को भड़काने में लगी है BJP हार की हताशा में स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं मोदीः राय नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और लोगों […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More