सुनक करेंगे कॉप 27 में स्वच्छता वृद्धि का आह्वान

काहिरा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मिस्र में होने वाले कॉप 27 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व नेताओं को बताएंगे कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई ‘नई नौकरियों और स्वच्छ विकास के लिए एक वैश्विक अभियान’ बन सकती है। सुनक की बतौर प्रधानमंत्री यह पहली विदेश यात्रा है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, सुनक एक वर्ष पूर्व ग्लासगो में कॉप 26 में की गयी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए देशों से आग्रह कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन प्रमुख ने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि को सीमित करने का एक प्रमुख उद्देश्य अभी भी पहुंच के भीतर है।

सुनक ने विपक्षी सांसदों और प्रचारकों के विरोध के बाद अपने फैसले कॉप 27 में शामिल न होने के फैसले को उलट दिया और रविवार रात शर्म अल-शेख पहुंचे। BBC ने बताया कि सुनक संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में अन्य विश्व नेताओं के साथ शामिल होंगे जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी है। वह विकासशील देशों में वनों की रक्षा और हरित प्रौद्योगिकियों के लिए 20 करोड़ पाउंड से अधिक के वित्त पोषण का अनावरण करेंगे।

सुनक ने शुरुआत में कॉप 27 निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था क्योंकि उन्होंने कहा कि वह नवंबर का बजट तैयार करने में बहुत व्यस्त थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को अपने उद्घाटन भाषण में सूनक वैश्विक नेताओं से आगे अधिक तेजी से बढ़ने का आग्रह करेंगे जिससे ग्लोबल वार्मिंग को पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करके जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभाव से बचा जा सकेगा। वह भाषण में कहेंगे कि यूक्रेन पर रूस के हमले ने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को समाप्त करने के महत्व को मजबूत किया है, लेकिन यह तर्क दिया जाएगा की इस कदम से नए हरित उद्योगों को बढ़ावा मिल सकता है।

इस दौरान सुनक फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे जिसमें इंग्लिश चैनल (समुद्री रास्ते) के जरिए आने वाले प्रवासियों के मुद्दे को उठाए जाने की संभावना है। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा नवाचार सुविधा के लिए सुनक 6.55 करोड़ पाउंड की घोषणा करेगें जो स्वच्छ प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे विकासशील देशों यानि भारत में बायोमास-संचालित रेफ्रिजरेशन से लेकर नाइजीरिया में लिथियम-आयन बैटरी तक शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को अनुदान प्रदान करेगा। इसमें कहा गया कि ब्रिटेन कांगो बेसिन वर्षावन में संरक्षण के लिए नौ करोड़ पाउंड और स्वदेशी और स्थानीय समुदायों का समर्थन करने के लिए 6.5 करोड़ पाउंड प्रदान किए जाएंगे।  (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More