सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर 11 नवंबर तक होगा फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को कहा कि 11 नवम्बर तक इस पर फैसला होगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार गुप्ता ने राउज एवेन्यू जिला अदालत को बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई सात नवंबर को होगी।

अदालत में सुनवाई के बाद न्यायधीश गुप्ता ने दोनों पक्षों को 11 नवंबर तक जमानत याचिका पर अपनी दलीलें और बहस पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को आरोपी सत्येंद्र कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन को सुनवाई की अगली तारीख पर वीडिय़ो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया है।

जांच एजेंसी ने PMLA  के प्रावधानों के अंतर्गत 30 मई को सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था और वह 12 जून से तिहाड़ जेल में बंद है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने आरोप पत्र में जैन के खिलाफ 1.47 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है।  जबकि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में उनके खिलाफ 4.81 करोड़ रुपये की कुर्की पेश की है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More