प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में आयोजित हुई मेगा ‘रन फॉर यूनिटी’

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की 147 वीं जयंती

महराजगंज। महराजगंज जनपद के घुघली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में सरदार पटेल की 147 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को मेगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बिरैचा के ग्राउन्ड से सेमरहना टोला तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक यश वीर कृष्ण त्रिपाठी के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक डाॅ धनञ्जय मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों तथा धावकों को सद्भावना दौड़ तथा रन फाॅर यूनिटी के लिए रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने सभी धावकों व उपस्थित ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई।

धावक अंकुश, अनुराग, नेयाज, सुमन और दीपक ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सरदार पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित कर रन फाॅर यूनिटी की दौड़ का आयोजन किया जाता है। इस रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधियों, एसएमसी अध्यक्ष तथा सदस्यों, ग्राम प्रधान, सद्स्य वार्ड पंचायत तथा अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा। इस दौड़ का आयोजन सुबह 8.30 बजे प्राथमिक विद्यालय बिरैचा से सेमरहना टोला तक किया गया। इस दौरान बच्चों तथा युवाओं में उत्साह देखा गया। प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में रन फॉर यूनिटी का समापन हुआ। इस अवसर पर डाॅ धनञ्जय मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, रामजपित यादव, ग्राम प्रधान बृजेश यादव, अक्लीमा, रागिनी, वसुन्धरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More