रीवा सड़क हादसे में गोरखपुर के यात्रियों की मौत, योगी ने जताया शोक

लखनऊ। मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार को बस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के यात्रियों की मौत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए राहत एवं बचाव अभियान में मदद के लिये टीम भेजी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई। जानकारी के अनुसार जनपद रीवा ,मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश से अधिकारियों की टीम राहत कार्य में सहयोग हेतु रवाना की है। एडीएम एवं एएसपी अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिये रवाना हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा में सुहागी हिल्स के पास बीती देर रात बस और ट्रक की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 40 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस जबलपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही थी, जिसमें हैदराबाद से मजदूरी कर दीपावली के पर्व के चलते अपने घर लौट रहे लोग सवार हुए थे। मृतकों में सभी पुरुष बताए गए हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। बस में सवार अधिकांश यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये गये हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में बस और ट्रक की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना से अवगत कराया। यात्रियों के पार्थिव शरीर को मप्र सरकार प्रयागराज लाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को रुपये दो लाख रुपये एवं गंभीर रुप से घायलों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। (वार्ता)

Central UP

राजनाथ सिंह की जीत के लिये गुरूद्वारा जाकर मत्था टेका

लखनऊ। चंदरनगर गुरुद्वारे में महापौर सुषमा खड़कवाल,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भांजे अनिल सिंह ने मत्था टेक राजनाथ की ऐतिहासिक जीत की कामना की। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लोकसभा प्रत्याशी लखनऊ की ऐतिहासिक जीत के लिए श्री गुरु सिंह सभा चंदरनगर(चंदरनगर गुरुद्वारा) में सतबीर सिंह राजू (उपाध्यक्ष लखनऊ व्यापार […]

Read More
Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More