अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगा कमाल, इस बार देर तक रोशनी बिखेरेंगे नए दीए

पंडित सुधांशु तिवारी
पंडित सुधांशु तिवारी

अयोध्या दीपोत्सव में इस बार एक नया कमाल होने जा रहा है। इस साल दीपोत्सव में जादुई दीये जलाए जाएंगे, जो देर तक जलेंगे।

अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। एक बार फिर यूपी सरकार दीपोत्सव का नया रिकार्ड बनाने के लिए जुटा हुआ है। पर इस बार योगी सरकार एक और नया प्रयोग करने जा रही है। इस दीपोत्सव में दीए अन्य दीपोत्सव की तुलना में अधिक देर तक अपनी रोशनी बिखेरेंगे। इसके लिए जिम्मेदार संस्था ने एक तरकीब निकाली है। उन्होंने दीए की साइज को बड़ा कर दिया। अब इस दीए में 30 एमएल तेल की जगह 40 एमएल तेल डाला जाएगा। जिस वजह से ये दीए देर तक जलेंगे और दीवाली के दिन अपनी रोशनी से भक्तों और दर्शकों का मन मोहेंगे।

 

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है जिम्मेदारी

रामनगरी अयोध्या में 23 अक्तूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव-2022 में 14.50 लाख दीए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की शासन की मंशा है। दीए जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह टीम दीपोत्सव को सफल बनाने में जुटी हुई है। राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीपोत्सव में 20 हजार वालंटियर अनुशासित रहकर 16 लाख दीए सजाएंगे।

घाटों पर 20 अक्तूबर तक पहुंच जाएंगे दीए

प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, सभी घाटों पर 20 अक्तूबर तक दीए पहुंच जाएंगे। 21 अक्तूबर से दीए बिछाने कार्य शुरू होगा। 22 अक्तूबर को दीयों की गणना होगी और 23 अक्तूबर को दीए में तेल-बाती लगाया जाएगा। फिर शाम को जलाया जाएगा।

20 हजार स्वयंसेवकों की लगी है ड्यूटी

नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दो दिन पहले से 20 हजार स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बार दीप बेहद खास स्वरूप में तैयार किए गए हैं। यह कापी देर तक जलते रहेंगे। अभी तक दीए में 30 एमएल तेल डाला जाता था, पर इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है।

वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरूआत

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दीपोत्सव की शुरूआत 2017 में किया था। पांच साल में हर साल दिए जलाने का रिकार्ड बनाया है।

1. दीपोत्सव 2017 – 51 हजार दीये
2. दीपोत्सव 2018 – 3 लाख 1 हजार 152 दीये
3. दीपोत्सव 2019 – 4 लाख 4 हजार 226 दीये
4. दीपोत्सव 2020 – 6 लाख 6 हजार 569 दीये
5. दीपोत्सव 2021 – 12 लाख दिये

Central UP

EXCLUSIVE: मानवाधिकार की नसीहतें यूपी पुलिस के ठेंगे पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मित्र पुलिस का तमगा लिए उत्तर प्रदेश पुलिस हकीकत में कितनी नरम दिल की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूछताछ या फिर दबिश देने से लेकर थाने या चौकी में जिस तरह से पेश आती है उसका चेहरा किसी खूनी दरिंदे से कम नहीं होता। छापे […]

Read More
Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More