भारत के साथ दुनिया में शुरू हुआ प्रकाश का उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर जारी

शाश्वत तिवारी


नई दिल्ली। गलियों में पटाखों की आवाज़ बताने लगी है कि दीपावली आ गयी है। तरह-तरह की चमकती हुयी झालरों से सजी बाज़ारों में दिवाली की रौनक दिखने लगी है। वहीं मिट्टी के बने दिए इन बाज़ारों की रौनक में चार चाँद लगा रहे हैं। पूरे भारतवर्ष में दिवाली के महा उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देश में ही नहीं विदेश में भी दिवाली के उत्सव को लोग जोश के साथ मनाते हैं। विदेशों में कई दिन पहले से ही उत्सव और सम्मलेन का दौर भी शुरू हो चुका है। एक तरफ जहाँ मॉरीशस में कला और सांस्कृतिक विरासत मंत्रालय (Ministry of Cultural Heritage) और पोर्ट-लुई की नगर परिषद के सहयोग से हिंदू हाउस (Hindu House) द्वारा राष्ट्रीय उत्सव मनाया गया तो वहीं प्रकाश के इस त्यौहार को बेल्जियम में भारत दिवस (India Day) मनाते हुए भारत के रंग देखने को मिले और दीपावली की भावना को साझा किया गया।

दुनिया के कई देश, भारत की तरह मनाते हैं दीपावली

इंडोनेशिया में दिवाली पर भारत की तरह लगभग हर रीती रिवाज़ किये जाते हैं। यहां दिवाली के प्रति लोगों का उत्साह भारत से कम नहीं है। फिजी में भारतीयों की विशाल आबादी के कारण, दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है लोग पार्टियों का आयोजन करते हैं, आपस में मेल-जोल करते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। मॉरीशस में हिंदू समुदाय की लगभग 50 प्रतिशत आबादी शामिल है, इसलिए दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोग अपने घरों के सामने मिट्टी के तेल के दीपक लगाते हैं।

मलेशिया में दीवाली को हरि दिवाली के रूप में जाना जाता है, लोग मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। चूंकि मलेशिया में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, इसलिए यहां के लोग मिठाई, उपहार और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करके इस त्योहार को मनाते हैं। श्रीलंका भी दिवाली को बहुत उत्साह के साथ मनाता है, लोग बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए छोटे-छोटे दीपक जलाते हैं, क्योंकि यहाँ ऐसा माना जाता है कि दीपक एक उज्जवल भविष्य की आशा का प्रतीक हैं। नेपाल इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाता है। उत्सव में उपहारों का आदान-प्रदान, घरों को रोशनी से सजाना और देवी लक्ष्मी की पूजा करना शामिल है। आप दिवाली के समय सिंगापुर में हैं, तो आप देखेंगे कि भारत की तरह इस समय के दौरान यह गंतव्य कैसे रोशन होता है।

इसमें कोई शक नहीं कि यह देश भी इस त्योहार को बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाता है। कनाडा में भी दिवाली को खूब उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोग घरों को रोशनी से सजाते हैं और उपहारों का आदान-प्रदान करते हैं। यूनाइटेड किंगडम में कई शहर हैं, विशेष रूप से लीचेस्टर और बर्मिंघम, जो दिवाली को भव्य तरीके से मनाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय बसे हुए हैं। थाईलैंड में दीपावली को लाम क्रिया के रूप में मनाया जाता है, और यह त्योहार लगभग दीवाली समारोह के समान ही है। उत्सव के दौरान आतिशबाजी के असाधारण प्रदर्शन देखते ही बनते हैं।

 

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More