हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का निधन

फलकिर्क । हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में बहन एनी राय, बच्चे स्पेंसर, ऐलिस और मां रोना जेमेल हैं। रॉबी की एजेंट बेलिंडा राइट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रॉबी कोल्ट्रेन का निधन स्कॉटलैंड में फलकिर्क के एक छोटे शहर लारबर्ट के अस्पताल में हुआ। रॉबी काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रशंसक शोक में डूब गए है।

रॉबी का जन्म 30 मार्च, 1950 को स्कॉटलैंड में हुआ था। रॉबी ने पढ़ाई के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने अभियन के लिए लंदन का रुख किया और टीवी शोज से अपना करियर शुरू किया। सुश्री बेलिंडा ने जारी बयान में कहा, ‘रॉबी एक कमाल के अभिनेता थे। बेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज था।

उन्हें ‘हैरी पॉटर’ की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों में सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी। हैरी पॉटर के लेखक जेके राउलिंग ने ट्विटर पर कोल्ट्रेन को एक अविश्वसनीय प्रतिभा के रूप में वर्णित किया। (वार्ता)

 

Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More